छत्तीसगढ़ संवाद के चार अधिकारी-कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित.. आज के लिए दफ्तर किया गया बंद.. सेनेटाइजेशन का काम जारी..

0
111

रायपुर। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के ग्राफ के साथ-साथ स्थिती खराब होती जा रही है। नया रायपुर स्थित जनसंपर्क विभाग के बाद अब छत्तीसगढ़ संवाद में भी कोरोना बम फूटा है। यहां 4 अधिकारी- कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आगे कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है।

  • छत्तीसगढ़ संवाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज पूरे कार्यालय को बंद कर दिया गया है और सेनेटाइज किया जा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि संवाद में कोरोना संक्रमण फैलने से अधिकारी और कर्मचारी भयभीत हो गए हैं, वो अपने घर नहीं आ रहे हैं।
  • उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं उनके जरिए उनका परिवार भी संक्रमित ना हो जाए। इसलिए कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
  • कोरोना के डर से कई अधिकारी-कर्मचारी छुट्टियां भी ले रहे हैं, क्योंकि कई कर्मचारियों में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
  • हालांकि उनका अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। आगे टेस्ट किया जाएगा, तो पॉजिटिव आने की संभावना है।
  • मंत्रालय में भी कोरोना वायरस से 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसके बाद मंत्रालय को सैनिटाइज करना पड़ा।
  • इसके साथ ही रोस्टर के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, बसों की संख्या बढ़ाने और खुद की सुविधा से आने-जाने के निर्देश दिए गए थे