पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक… इन मुद्दों पर हुई चर्चा..

0
81

नई दिल्ली/रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज दिल्ली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है।

बठैक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोद ,पांडिचेरी के सीएम नारायण स्वामी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल थे। इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर बात की गई। 

आपको बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ मुख्यमंत्रियों की यह बैठक आने वाले समय में पार्टी को और कैसे मजबूत रखा जाए व केंद्र से किस तरह से प्रदेश को लाभ मिले ये चर्चा के विषय होना बताया गया। सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रदेश की योजनाओ को लेकर भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह से बात की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here