पूर्व मंत्री रमशीला साहू और पूर्व विधायक दयाराम साहू ने डाला वोट.. बटरेल के पोलिंग बूथ में किया मतदान, सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील..

0
180

दुर्ग 23 अप्रैल, 2019। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण की वोटिंग आज देशभर में चल रही है। इधर दुर्ग लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। जहां पूर्व मंत्री रमशीला साहू और पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने मतदान किया है। दोनों ने अपने गृहग्राम बटरेल के पोलिंग बूथ में मदतान किया है। मतदान करने के बाद पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी हो।  

गौरतलब है कि दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। जहां भाजपा से विजय बघेल हैं तो कांग्रेस से प्रतिमा चंद्राकर चुनाव मैदान पर है।

वोट डालने के पहले अपनी बारी का इंतजार करते डॉ. दयाराम साहू..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here