तेज बारिश में भी सदस्यता अभियान के लिए निकले पूर्व मंत्री पांडेय और विधायक भसीन, छाता लेकर खड़े रहे समर्थक…

0
87

19 अगस्त 2019, भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के द्वारा आज राजेंद्र प्रसाद चौक (गदा चौक) में सदस्यता अभियान का आय़ोजन किया गया। इस दौरान विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन सहित क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे। शाम 5 बजे आयोजित इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद लगभग 2 घंटे के भीतर ही 350 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष ली। खासतौर पर युवा वर्ग ने अधिक संख्या में भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली।

लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ावा देने के साथ ही देश के विकास को सबसे ज्यादा महत्व देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज एक महाशक्ति के रूप में विश्व में अपनी छाप छोड़ चुका है। इस अवसर पर विधायक विद्यारतन भसीन ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे भी भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम जन्मोत्सव समिति सुपेला प्रखण्ड के युवा शाखा अध्यक्ष दिलीप केशरवानी ने भी क्षेत्र के नागरिकों से इस संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश प्रधान, महेश वर्मा, दीपक रावना, शंकरलाल देवांगन, संदीप पाण्डेय, मंजू दुबे, रेखा बघेल, सविता, रामअवतार जंघेल, राजकुमार साव, शिवकांत सेंगर, दिनेश पर्वत, अवधेश पाण्डेय, विष्णु मिश्रा, कमल रणदिवे, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here