पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन,राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार ..

0
96

25 अगस्त 2019 नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार 25 अगस्त को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रोहन ने अरुण जेटली को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां तेज आंधी और बारिश आ गई। मानो लगा कि प्रकृति भी उनके जाने से गमगीन हो गई हो।

उनकी शवयात्रा भाजपा मुख्यालय से निकलकर करीब एक बजे निगमबोध घाट पहुंच गई थी। यहां उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही थी। निगम बोध घाट पर उनके राजनीतिक साथी और विरोधी दोनों ही मौजूद थे।

इस दौरान उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई नेता वहां मौजूद थे।


उनका पार्थिव शरीर एक तोपगाड़ी में रखा गया था, जिसको सेना के एक ट्रक से खीचा जा रहा था। ट्रक पर उनके पुत्र और परिवार के दूसरे खास सदस्यों के साथ कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता सवार थे। राजधानी की प्रमुख रास्तों से गुजरती हुई अंतिम यात्रा निगमबोध घाट की ओर धीरे-धीर बढ़ रही थी। रास्ते में हर कोई अपने प्रिय नेता को विदाई देने के लिए खड़ा था। अंतिम यात्रा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और शुभचिंतक चल रहे थे।