पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, 9 अगस्त से AIIMS में थे भर्ती, 12 बजकर 7 मिनट पर ली अंतिम सांस..

0
306

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली की हालत शुक्रवार को बिगड़ और गई थी, जिसके बाद आज 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली है। ये जानकारी एम्स के सूत्रों की तरफ से दी गई। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एम्स जाकर अरुण जेटली का हाल जाना था। इसके पहले पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा कई नेता एम्स पहुंचे थे और उन्होंने जेटली के सेहत के बारे में जानकारी ली थी।