पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह लड़ सकते है लोकसभा चुनाव, राजनांदगांव की सीट से लड़ने के कयास, वहीं अभिषेक सिंह को दूसरे सीट से उतरा जा सकता है मैदान में…

0
114

10 फरवरी 2019, नई दिल्ली/राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों की माने तो वो राजनांदगांव से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके बेटे अभिषेक सिंह करते हैं।

  • जानकारी के मुताबिक बता दें अभिषेक को किसी अन्य सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
  • रमन सिंह इससे पहले 1999 में राजनांदगांव से निर्वाचित हुए थे और दिवंगत नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री रहे थे।
  • ऐसी अटकलें हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान विदिशा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कर रही हैं।
  • सुषमा ने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।
  • बता दें राजस्थान के साथ-साथ दोनों राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here