खुर्सीपार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह.. माता की आरती में हुए शामिल.. समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने किया भव्य स्वागत..

0
83

भिलाई 4 अक्टूबर, 2019। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह उनकी पत्नी वीणा सिंह आज खुर्सीपार के सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा माता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाये दी।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दोपहर में माता बमलेश्वरी के दर्शन के बाद सड़क मार्ग होते हुए भिलाई पहुंचे। जहां उन्होंने खुर्सीपार स्थित दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना की उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए आज महा आरती का आयोजन किया गया। जहां माता रानी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दया सिंह ने बताया कि रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह के भिलाई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई।