भोले बाबा की बारात के लिए कल खुर्सीपार में सैकड़ों महिलाओं की निकलेगी आमंत्रण रैली.. शिवजी की झांकियों के साथ नागपुर के कलाकार होंगे शामिल..

0
121

भिलाई 8 फरवरी, 2020। भोले बाबा की बारात के लिए कल सैकड़ों महिलाओं द्वारा आमंत्रण रैली निकाली जाएगी। इस रैली में नागपुर के कलाकार भी शामिल होंगे। इसके अलावा शिव बाबा की 9 फीट की झाकियां रैली के साथ-साथ चलेगी। जिसके लिए आज बोल बम समिति की खुर्सीपार जोन -2 दुर्गा मंच में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें युवा विंग के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार समेत महिला पदाधिकारियों ने कल होने वाले आमंत्रण रैली को लेकर रुपरेखा तैयार की।

इस रुट से गुजरेगी आमंत्रण रैली

प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला विंग के द्वारा रैली की शुरुआत की जाएगी। आमंत्रण रैली पंडित जवाहर नेहरू स्कूल से सुबह 10 बजे शुरु होकर संगम चौक वार्ड 32 होते हुए जोन-3 वार्ड-33 जाएगी। यहां से सुभाष मार्केट, हनुमान मंदिर, जोन-1 शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना कर समाप्त की जाएगी। जिसे सर्वा समिति से सभी महिला, पुरुष कार्यकर्ता ने सफल बनाने का संकल्प लिया।

भोले शंकर की झांकी के अलावा महिला बैंड पार्टी धमाक होगा आर्कषण का केंद्र

रैली के शुरुआत में भोले शंकर की 9 फिट की झांकी होगी। उसके बाद नागपुर से महिला बेंड पार्टी धमाल के बाद सैकड़ों महिलाओं की कतारवार बाबा की आमंत्रण रैली को सफल बनाएंगे।

ये संभालेंगे मोर्चा

मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा, उप-अध्यक्ष सुलेखा यादव(पार्षद), रेणु तुलानी, सविता सोनी, पुस्पा सिंह, अनीता सिंह, सरस्वती यादव, कुमारी लक्ष्मी, सरस्वती जांगड़े सैकड़ों महिलाएं थी। एवं रैली को सफल बनाने के लिए वेवस्था संभालने के लिए टीम बनाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से अभिजीत विश्वास, नंदू गुप्ता, धर्मेन्द्र पांडे, विनोद गुप्ता, हरजिंदर सिंह, प्रदीप सिन्हा, विजेंद्र मिश्रा, प्रमोद सिंह, राजकुमार यादव, संतोष चौहान,  बहादुर वर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश शर्मा, गौरव गोर घाटे, मुकेश तिवारी, दीलेर सिंह बघा, मंगल सिंह, देवेन्द्र यादव, दलवीर सिंह, रविशंकर पाल, अशोक कुमार, रोकी साहू, प्रकाश सिंह, बहाल राम साहू (पार्षद), रंजीत सिंह धिलहन, मनीष सिंह, रमाकांत गुप्ता, अमित राठी, सुनील गोयल, महादेव बंसल, अरविंद गोयल, नवाजाद अली, रतन अग्रवाल,चंद्रशेखर सोनकर, सिशिर, रमेश जैसवाल, अफरोज खान, इरफान खान,  रेशम देवांगन, धीरज देवांगन येवाम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।