यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर: 100 से अधिक लोगों की मौत.. पूरा शहर झील में तब्दील.. NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा..

0
75

30 सितंबर 2019 पटना/लखनऊ। देश के दो बड़े राज्य में इस वक़्त बाढ़ का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ ने लोगों की जान सांसत में ला रखी है। हालात यह हैं कि पिछले चार दिनों के अंतराल में यूपी में 80 और बिहार में 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं।

  • जानकारी के अनुसार यूपी में शनिवार को 26 और रविवार दोपहर तक 35 लोगों की मौत हो गई।
  • वहीं पटना में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और शहर में पानी भर गया है।
  • कुछ इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है और शहर में घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी है।
  • पूरा शहर एक बड़ी झील में तब्दील हो गया है। राजेंद्र नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी जैसे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।
  • शहर के कई अस्पताल, दुकान, बाजार जलमग्न हो चुके हैं।
  • यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
  • जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। इस बीच शहर के कुछ इलाकों में निवासियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें लगी हुई हैं।
  • वहीं बिहार सरकार ने भारतीय वायुसेना से पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और खाने के पैकेट्स व दवाइयां पहुंचाने के लिए दो हेलिकॉप्टरों की मांग भी की है।