नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। अमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद एक जवान ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, इस फायरिंग में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक जवान घायल भी हुआ है।
- CF- 9 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों के बीच आपसी झड़प हो गई।
- इस झड़प में एक जवान ने अपनी रायफल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे दो जवानों की मौत हो गई है।
- वहीं एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।
- छोटेडोंगर थाने की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
- बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है।