14 अप्रैल को मनाया जायगा फायर सर्विस-डे, होंगी अपनों की आंखे नम, गैस कांड में मारे गए पांच दमकल कर्मियों को करेंगे याद…

0
103

13 अप्रैल 2019, भिलाई। देशभर में 14 अप्रैल को फायर सर्विस-डे मनाया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र का फायर ब्रिगेड भी जागरुकता पर आधारित कार्यक्रम करेगा। आग से बचाव का तरीका बताया और सिखाया जाएगा। लेकिन इस बार का सर्विस-डे हर कर्मचारियों की आंखों को नम कर देगा। हर साल कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले पांच जवान इस बार इनके बीच नहीं होंगे। ये जवान नौ अक्टूबर 2018 को बीएसपी के कोक ओवन गैस हादसे में शहीद हो चुके हैं।

शहीद स्मारक पर इनकी याद में भी पुष्प चढ़ाया जाएगा। दमकल कर्मियों के हौसले और संघर्ष पर अधिकारी अपनी बात रखेंगे। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डाक यार्ड में भीषण अग्नि दुर्घटना में 66 अग्निशमन वीर शहीद हुए थे। आग से जूझते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इन्हीं की याद में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है।

बीएसपी ने एक साल के भीतर वीएन राजपूत, मलखम प्रसाद, इंद्रमन दुबे, नरेंद्र कुमार सहित पांच जवानों को एक साथ खो दिया है। इनको याद करते हुए साथी कर्मचारी भावुक हो जा रहे हैं। आग बुझाने वाले जवान ही आग की वजह से जान गंवा चुके हैं। इनके बलियान को 14 अप्रैल के दिन याद किया जाएगा। जवानों का कहना है कि इस बार सबसे ज्यादा तकलीफ होगी। अब तक देश-दुनिया में शहीद होने वाले फायर ब्रिगेड कर्मियों को याद करते थे। लेकिन, इस बार अपने बीच के ही कर्मियों की शहादत को याद करेंगे।

सेफ्टी ड्रेस पहनने से आग बुझाने तक की दिखेगी झलक

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य अग्निशमन सेवा केंद्र में मुख्य आयोजन होगा।
  • शहीद स्मारक पर सबसे पुष्प अर्पित किया जाएगा।
  • इसके बाद आग बुझाने जैसे खतरनाक काम का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
  • फायर सेफ्टी कपड़ा पहना, गाड़ी में चढ़ना, इक्यूपमेंट की चेकिंग और आग बुझाने तक की हर गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • बताया जा रहा है कि यह पहली डेमो पहली बार किया जा रहा है।
  • इसमें दमकल कर्मियों के संघर्ष की झलक दिखाई जाएगी। इसकी तैयारियां रोज सुबह की जा रही है।
  • वहीं, बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आग को बुझाने का तरीका सीखना है तो आइये-

  • अगर आपको आग से बचाव का तरीका सीखना है तो रविवार सुबह करीब आठ बजे बीएसपी के अग्निशमन सेवा केंद्र आ सकते हैं।
  • ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ पर भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित है।
  • अग्निशमन सेवा के जवानों द्वारा परेड का आयोजन किया गया है।
  • मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। समारोह में शहीद अग्निवीरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी जाएगी।
  • अग्निशमन कार्मिकों द्वारा देश और संयंत्र के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की शपथ ली जाएगी।
  • इसके अलावा इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
  • इस दौरान अग्निशमन यंत्रों, उपकरणों एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
  • इस अवसर पर अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्ना प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here