खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए अंतिम सूची जारी, 82 लाख बांटे जाएंगे.. सीएम भूपेश बघेल करेंगे सम्मान

0
77

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जी.ई. रोड रायपुर में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, निर्णायक सहित सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई है। 

खेल विभाग की ओर से सोमवार को खेल अलंकरण की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार(प्रशिक्षक-निर्णायक), शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और मुख्यमंत्री ट्राफी दिए जाएंगे।

चयनित खिलाड़ियों का सम्मान साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को किया जाएगा। 2018-19 में प्रदेश के खेल जगत की उपलब्धियों के लिए तीन लोगों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभाग की ओर से 81 लाख 68 हजार रुपए के पुरस्कार बांटे जाएंगे। पिछले साल 88.76 लाख रुपए का पुरस्कार बांटा गया था। पुरस्कार के लिए विभाग के पास 186 से अधिक आवेदन आए थे।

जिसमें शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (तीन लाख रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए (ओलम्पिक) तीरंदाजी खिलाड़ी अभिलाष राज, हैण्डबॉल खिलाड़ी कुमारी भावीका रामटेके, कयाकिंग केनोईंग खिलाड़ी संयुक्त रूप से कुमारी स्वाती साहू और कुमारी पिंकी साहू, फेंसिंग खिलाड़ी अनूप चौधरी, (नान ओलम्पिक) रोलबॉल खिलाड़ी कुमारी अनीशा नायर, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सुनील राज, (पैरालम्पिक) पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी अशवन कुमार सोनवानी का चयन किया गया है।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए (ओलम्पिक) फेंसिंग खिलाड़ी ईशांक यादव, वॉलीबॉल खिलाड़ी शिखर सिंह, कयाकिंग केनाईंग खिलाड़ी विजय कुमार दोलाई, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी कुमारी वीणा ठाकुर, (नॉन ओलम्पिक) सॉफ्टबॉल खिलाड़ी निखिल नायक, सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर, (पैरालम्पिक) पैराजूडो खिलाड़ी कुमारी सेवती ध्रुव का चयन किया गया है।

प्रशिक्षकों-निर्णायक को दी जाने वाली पुरस्कार वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए कराते प्रशिक्षक रमेश और रोलबॉल प्रशिक्षक अर्चना कौर का चयन किया गया है। इसी प्रकार निर्णायक के लिए जूडो खेल के निर्णायक अरूण कुमार द्विवेदी का चयन किया गया है।

शहीद विनोद चौबे सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी शिवकुमार, हैण्डबॉल खिलाड़ी विवेक शरदचंद्र जोशी, कराते खिलाड़ी अनीस मेमन, टेबल टेनिस खिलाड़ी लोकेन्द्र सिंह साहू, कबड्डी खिलाड़ी नामदेव साहू का चयन किया गया है।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी दीक्षा चौधरी, बेसबॉल खिलाड़ी कुमारी पायल दांडेकर, सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी योगिता साहू, फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी गायत्री साहू और नवीन नायक, हॉकी खिलाड़ी कुमारी बलविन्दर कौर मेहरा और वैभव सिंह चंदेल, कबड्डी खिलाड़ी रविन्द्र कुमार, खो-खो खिलाड़ी सिकंदर और कुमारी कविता साहू, नेटबॉल खिलाड़ी प्रकाश विश्वकर्मा और कुमारी असमा खान, टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमारी प्रियंका सिंह, टेनिक्वाईट खिलाड़ी कुमारी कविता साहू, वॉलीबॉल खिलाड़ी कुमारी अंशु ध्रुव और शैलेन्द्र सिंह नायक, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी कुमारी सरला साहू, कुश्ती खिलाड़ी डोमेन्द्र कुमार निषाद, वुशु खिलाड़ी नितिन नावलेकार और कुमारी तोमेश्वरी साहू का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2018-19 सीनियर वर्ग-सायकल पोलो (पांच लाख रूपए) कुमारी रेशमी, कुमारी योगिता साहू, कुमारी अंजली बंजारे, कुमारी काजल, कुमारी नीलम बेमाल, कुमारी प्रीति यादव, कुमारी मंदाकिनी यादव, कुमारी पूर्णिमा नेताम, देव अवतार चौधरी (कोच), कुमारी लीलु निषाद (मैनेजर) का चयन किया गया है। जुनियर वर्ग में सायकल पोलो के लिए (तीन लाख रूपए) कुमारी नीमिशा तांडी, कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर, कुमारी अनिता नायक, कुमारी मेघा सोनानी, कुमारी खुशबू निषाद, कुमारी तनु यादव, कुमारी रोहिनी निषाद, कुमा मेघा महाना, कुमारी कौशिल्या निर्मलकर (कोच), कुमारी कांति साहू (मैनेजर) का चयन किया गयाहैं।