बोलबम सेवा समिति का विस्तार: व्यापारी प्रकोष्ठ में नियुक्ती.. प्रकाश पारख व्यापारी प्रकोष्ठ युवा के अध्यक्ष तो राजकुमार सोनी महसचिव बने..

0
70

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के तत्वधान में आज कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में व्यापारी प्रकोष्ठ में नए पद के साथ जिम्मेदारी दी गई। जिसमें बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के व्यापारी युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पारख को बनाया गया। वही राजकुमार सोनी को व्यापारी युवा प्रकोष्ठ के महासचिव नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर समिति का विस्तार किया गया था। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता ली थी। गुरुवार को बैठक कर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों का नाम जोड़ते हुए पद की जिम्मेदारी दी गयी थी। काफी देर समिति के आगामी कार्यक्रम व नीतियों पर चर्चा भी की गई।

गौरतलब है कि भिलाई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भोले बाबा की बारात के लिए प्रसिद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति पिछले 11 वर्षों से हिंदुओं का महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भोलेनाथ की बारात का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों धर्मावलंबी शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आते हैं। हिंदुओं में अपने त्यौहारों और पर्वों को सहेजने व लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बोल बम सेवा कल्याण समिति में नए सदस्यों व कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।