बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का हुआ विस्तार.. राजनांदगांव जिले में 5 पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी..

0
64

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के तत्वधान में आज प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में चन्दकांत बेदानी को राजनांदगांव जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कु. शिवानी परिहार को राजनांदगांव की महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तृप्ति सिंह को खैरागढ़ का महिला जिला अध्यक्ष और उमेश कोठले को खैरागढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं श्रेयांस सिंह को खैरागढ़ का संरक्षक बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति में लगातार ने पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी है इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले में 5 नियुक्तियां की गई।

गौरतलब है कि भिलाई ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भोले बाबा की बारात के लिए प्रसिद्ध बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति पिछले 11 वर्षों से हिंदुओं का महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भोलेनाथ की बारात का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों धर्मावलंबी शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आते हैं। हिंदुओं में अपने त्यौहारों और पर्वों को सहेजने व लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बोल बम सेवा कल्याण समिति में नए सदस्यों व कार्यकारिणी का गठन किया जाता है।