EXIT POLL एनॉलिसिस: दुर्ग संभाग की 20 सीटों में भाजपा को 2 सीटों का नुकसान, रमन सिंह के घर में भाजपा की हो सकती है हार, दुर्ग की 6 में से 4 सीट जीत सकती है कांग्रेस, देखिए 20 सीटों का पूरा एनॉलिसिस..

0
80
08 दिसंबर 2018 भिलाई।  एक दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश में निर्णायक भूमिका दुर्ग संभाग की 20 सीटें निभाते हुए दिख रही है। 2013 के मुकाबले में भाजपा को दुर्ग संभाग में 2 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है। जबकि कांग्रेस 1 सीट ज्यादा लाकर 10 सीटें जीत रही है। एक सीट में कांटे की टक्कर है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के बाद CG METRO.COM ने एनॉलिसिस रिपोर्ट तैयार की। जिसके मुताबिक, दुर्ग जिले में कांग्रेस को 2 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। भाजपा  के पास पहले यहां 4 सीट थी, जो इस बार 2 तक सीमित हो सकती है। कांग्रेस के खाते में 4 सीट आ सकती है। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का गृह निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा में भी स्थिति ठीक नहीं है। वहां भाजपा के लिए मुश्किल है। कुछ ऐसी ही रिपोर्ट बालोद, बेमेतरा, कवर्धा और राजनांदगांव की रिपोर्ट है।

अब तक भाजपा को मिलती रही बढ़त

– अब तक दुर्ग संभाग की सीटों में हमेशा भाजपा हमेशा 2 से 3 सीट आगे रही। 2003 में संभाग में 18 सीटें थी।
– इसमें कांग्रेस के पास 8 तो भाजपा के पास 10 सीट थी। 2013 में 20 सीटों में कांग्रेस को 7 तो भजपा को 13 सीटें मिली।
– 2013 में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस के पास 9 सीटें हुई और भाजपा के पास 11 सीटें रही
 
देखिए जिलेवार सीटों का गणित और एनॉलिसिस रिपोर्ट…
बालोद
– संजारी बालोद में भाजपा के पवन साहू की संभावना बनी हुई है, विधायक भैयालाल सिन्हा की पत्नी संगीता सिन्हा मुश्किल में दिख रही है। 
– डौंडीलोहारा में इस बार फिर विधायक अनिला भेड़िया का पलड़ा भारी है। भाजपा के महेंद्र टेकाम मुश्किल में दिख रहे हैं।
– गुंडरदेही में भाजपा के प्रत्याशी और हस्तकला शिल्प बोर्ड के चेयरमैन दीपक साहू को लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद मुश्किल में।

कुल

कांग्रेस- 1
भाजपा-2
—–

दुर्ग जिला
– दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रदेश के इकलौते कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू चुनाव जीतते दिख रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू अपनों में ही घिरते नजर आए। 
– दुर्ग शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी व सीटिंग एमएलए अरूण वोरा की चुनाव जीतने की संभावना प्रबल है। भाजपा की प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर और जोगी कांग्रेस के प्रताप मध्यानी ज्यादा कुछ कमाल करते नहीं दिखे।
– भिलाई नगर से भाजपा के कद्दावर मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय अपनी सीट बचाते दिख रहे हैं। यहां उनका पलड़ा भारी दिख रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भी जबरदस्त टक्कर दी। राजनीतिक पंडित कहते हैं पांडेय चुनाव जीत सकते हैं। 
– वैशालीनगर में एक बार फिर विद्यारतन भसीन चुनाव जीतते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बदरूद्दीन कुरैशी की मुश्किलें ज्यादा है। 
– अहिवारा से भाजपा प्रत्याशी और सीटिंग एमएलए सांवला राम डाहरे मुश्किल में है। कांग्रेस प्रत्याशी रूद्रगुरू चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। 
– पाटन से पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की जीतने की संभावना बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू विकास रथ को भुना नहीं सके। 

कुल 
कांग्रेस-4
भाजपा-2
—-
 
बेमेतरा
– साजा से संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के सामने कांग्रेस के रविंद्र चौबे चुनाव जीतते दिख रहे हैं। चौबे ने अपने अनुभव के साथ चुनाव लड़ा। 
– बेमेतरा से सीटिंग विधायक अवधेश चंदेल के खिलाफ एंटी इन्कंबसी खूब दिखी। कांग्रेस के आशीष छाबड़ा चुनाव जीतते दिख रहे हैं 
– नवागढ़ से मंत्री दयालदास बघेल अपनी सीट बचाते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के गुरदयाल बंजारे मुश्किल में दिख रहे हैं। 

कुल
कांग्रेस-2
भाजपा-1
——

कवर्धा
– पंडरिया विधानसभा से भाजपा के मोतीराम चंद्रवंशी का पलड़ा भारी है। यहां कांग्रेस की ममता चंद्राकर परिवर्तन की लहर को कम भुना पाई। 
– कवर्धा सीट सीएम का गृह क्षेत्र है। यहां से भाजपा मुश्किल में दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी  व सीटिंग एमएलए अशोक साहू कांग्रेस के मो. अकबर से चुनाव हारते दिख रहे हैं। 

कुल
कांग्रेस-1
भाजपा-1
—–
 
राजनांदगांव
– राजनांदगांव विधानसभा से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चुनावी मैदान में है। यहां से चुनाव जीतते दिख रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की करूणा शुक्ला ने जबरदस्त टक्कर भी दी। 
– खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल इस बार सीट निकालते दिख रहे हैं। कांग्रेस के गिरवर जंघेल जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह की वजह से मुश्किल में पड़ गए। 
– डोंगरगढ़ में भाजपा की प्रत्याशी सरोजनी बंजारे मुश्किल में है। चुनाव के आखिरी में शहीद जवान को लेकर दिए बयान का वीडियो वायरल हुआ था। इससे मुश्किल में पड़ी। कांग्रेस के भुनेश्वर बघेल चुनाव जीतते दिख रहे हैं। 
– डोंगरगांव में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस के दलेश्वर साहू और भाजपा के मधुसूदन यादव के बीच जबरदस्त टककर है। कुछ भी जल्दबाजी होगी। 
– खुज्जी में कांग्रेस की चुन्नी साहू पहली बार विधायक बन सकती है। उनके विरोधी हिरेंद्र साहू मुश्किल में दिख रहे हैं। 
– मानपुर में भाजपा की प्रत्याशी कंचनमाला भुआर्य पहली बार विधानसभा जा सकती है। कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी की मुश्किलें बढ़ गई है। 

कुल
– कांग्रेस- 2
– भाजपा- 3
– टक्कर-1
———
3 चुनावों में दुर्ग संभाग…
2003 (तब 18 सीटें थी)
– कांग्रेस: 8
– भाजपा 10
 
2008 (20 सीटें हुईं)
– कांग्रेस: 7
– भाजपा: 13
 
2013
– कांग्रेस: 9
– भाजपा 11

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here