Exclusive: भिलाई की पूर्व मेयर निर्मला यादव ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, अब वैशाली नगर में कमल खिलाने करेगी काम, पढ़िए पार्टी छोड़ने के बाद क्या कहा निर्मला ने…  

0
136

15 नवंबर, 2018 भिलाई। @ मनोज कुमार साहू छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल दुर्ग में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। पिछले एक महिने से ये अटलकें थी कि निर्मला जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ देगी। और आखिरकार आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर भाजपा प्रवेश किया है। निर्मला के भाजपा प्रवेश से अब वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा का काफी फायदा होगा।

पूर्व मेयर निर्मला यादव की सीजी मेट्रो की टीम से बातचीत में कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला। इसका कोई गम नहीं। लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस पार्टी में महिला का सम्मान नहीं हो रहा है। इससे व्यथित होकर आज मैंने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। वहीं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समझ मैंने बीजेपी ज्वाइन किया है।

पूर्व मेयर के बीजेपी प्रवेश से अब कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैशाली नगर इलाके में निर्मला का काफी वर्चस्व है। जिसे देखते हुए भाजपाईयों में खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here