13 अप्रैल 2019, जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुई वोटिंग में एक अनोखा मामला सामने आया। जब भैरमदेव वार्ड स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 98 पर दोपहर 1 बजे स्कूली छात्र जैसा दिखने वाला एक लड़का वोट डालने पहुंचा। उसके हाथ में बीएलओ से मिली पर्ची थी। लोग उसे देखकर हैरान थे। जब उसने मतदाता होने की बात कहकर पर्ची दिखाई तब भी लोगों को यकीन नहीं हुआ। यहां तक कि जब वह पर्ची लेकर मतदान केंद्र के अंदर गया तो उसे देखकर मतदान कर्मी भी शॉक्ड रह गए।
- जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी मनीष को देखकर उसकी फोटो खींचने लगे।
- तब लड़के ने बताया कि उसका नाम मनीष पाणिग्राही है।
- उसकी उम्र 20 साल है, उसने मतदान से पहले मतदान कर्मियों को अपना आईडी कार्ड भी दिखाया।
- हालांकि वह कद-काठी से स्कूली छात्र जैसा दिख रहा था।
- उसने बताया कि वह पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुका है।
- मनीष ने कहा कि वह पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डाल रहा है और विकास करने वाली सरकार चुनने आया है।