DRG जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छुट्टी से 2 दिन पहले ही आया था जवान, जांच में जुटी पुलिस…

0
69

15 मार्च 2019, सुकमा। सुकमा में एक DRG के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। डीआरजी की जवान का नाम सोयम रमेश है। आज सुबह जवान रमेश ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी। इधर जवान का शव ले जा रही मुक्ताजंलि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके बाद आनन फानन में अन्य व्यवस्था की गई।

  • एडिशनल एसपी ने बताया कि आरक्षक 30 वर्षीय सोयम रमेश ने चिंतागुफा कैंप में शुक्रवार सुबह टॉयलेट के पास अपनी सर्विसगन से खुद को गोली मार ली।
  • गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान व कर्मचारी घटनास्थल के पास पहुंचे। जहां जवान लहूलुहान हालत में था।
  • घायल को अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
  • जवान ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जानकारी अब तक किसी को मालूम नहीं है।
  • अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी।
  • पुलिस ने जवान की आत्महत्या करने की जांच शुरू कर दी गई है।
  • वही परिजनों से लेकर उनके साथियों को भी इस मामले को लेकर जानकारी लेने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here