डॉ. रमन सिंह ने देवती कर्मा को जीत की बधाई दी.. बोले- कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव लड़ा.. कांग्रेस ने हमारी सीट हासिल की.. अब उनकी सीट जीतेंगे..

0
73

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी की हार मान भी ली है।  उन्होंने जीत पर देवती कर्मा को बधाई दी। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव लड़ा। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने कांग्रेस चुनाव संचालक के रूप में काम किया पूरे चुनाव में हमें रैली और प्रचार करने से रोका गया। ओजस्वी मंडावी ने पति की मौत के बाद मजबूती से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारी सीट हासिल की है, हम चित्रकोट में हराकर उनकी सीट हासिल करेंगे।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी कहा कि कांग्रेस सत्ता का उपयोग कर चुनाव में जीत हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकोट में इसका असर नहीं होगा।