डॉक्टरों के ट्रांसफर ऑर्डर कैंसिल.. अब जारी हुई नई पदस्थापना.. देखें लिस्ट..

0
112

रायपुर। 4 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। पूर्व में जारी किये गए ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द कर संशोधित पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। संशोधित नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ रोसा टोप्पो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में नवीन पदस्थापना दिया गया है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी को राजनांदगांव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। वही चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा भेजा गया है। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में नवीन पदस्थापना मिली है।