लोहरसी में जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव 14 को.. जिले सहित राज्य के विभिन्न कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुती..

0
85

गरियाबंद @परमेश्वर कुमार साहू (छुरा)। जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को आयोजित होगा। लोक कला साहित्य संस्था सिरजन एवं कला परंपरा के अध्यक्ष राजकुमार यादव, गोकरण मानिकपुरी ने बताया कि स्व . रघुपतराव महाडिक के स्मृति मे होने वाला यह आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रही विलुप्त लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन पुराने एंव नवोदित कलाकारो को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। लोक कला महोत्सव का यह सातवां वर्ष है। इस अवसर पर विलुप्त हो रही लोक विधा नाचा गम्मत, लोक गीत ,सुवा, राऊत नाचा, पंडवानी, देवार नृत्य, चंदैनी, डंडा नृत्य, की प्रस्तुति संगठन के कलाकारो द्वारा प्रस्तुती। छत्तीसगढ़ी फिल्म के स्टार कलाकार प्रकाश अवस्थी (टुरा रिक्सा वाला फेम)सुनिल सुनिल तिवारी(फोक झमा झम)मधुबाला भौतेकर गाईका (छैला बाबू आही परदेशी बाबू आही ) ओजस्वी (आरू) साहु उभरती बाल गाईका का आगमन होगा ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ला विधायक राजिम अध्यक्षता राघोबा महाडिक पु. ज. अध्यक्ष ज. प. फिगेश्वर कला परंपरा के सम्पादक प्रांतीय अध्यक्ष डी. पी. देशमुख सिरजन लोक कला एंव साहित्य संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष दीनदयाल साहू बैसाखु राम साहु, रूपेश साहु   उपाध्यक्ष ज. प. फिगेश्वर , रूपसिंह साहु सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत लोहरसी होंगे।

इस कार्यक्रम के भब्य आयोजन की तैयारी मे जिला कलाकार संगठन के सभी पदाधिकारी जुटे है! सिरजन लोक कला एंव साहित्य संस्था के जिला अध्यक्ष डॉ. लालजी सिन्हा, कला परंपरा के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, संयोजक गोकरण मानिकपुरी, सेवक राम ठाकुर, खेमबाई निषाद, तुलसी बाई मानिकपुरी, बुधारू राम यादव, दौलत राम यादव, भुवन सेन, केशव दास मानिकपुरी, चैतुराम तारक, पुनाबाई बंसोड, रमेश बंसोड, गंगाबाई मानिकपुरी, यसकुमार साहु, चुम्मन सिन्हा, दशरथ तारक, बाबूलाल साहु, खेलावन निषाद, चोवा यादव आदि।