भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे DGP डीएम अवस्थी व दुर्ग रेंज के आईजी.. दया सिंह ने दिया इनविटेशन.. बस्तर, आंध्रा और दिल्ली की विशेष झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र..

0
109

रायपुर 31 जनवरी, 2020। भगवान भोलेबाबा की बारात में शामिल होने के लिए दया सिंह ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी DM अवस्थी को आमंत्रण कार्ड दिया। जिस पर डीएम अवस्थी ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए भिलाई में भोले बाबा की बारात में शामिल होने का आश्वासन दिया है। इस दौरान दया सिंह ने इस साल का भोले बाबा के कैलेंडर भी भेंट किया। इससे पहले दया सिंह ने दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिंहा को भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड दिया है। जिसपर आई विवेकानंद ने अपनी सहमति जतायी। वहीं विगत दिवस भोले बाबा के कैलेंडर का विमोचन दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा के द्वारा किया गया।

बोल बम सेवा एंव कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात विगत ग्यारह वर्षों से खुर्सीपार भिलाई में निकाली जाती है। इस बार बाबा की बारात में काफी कुछ नया किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 101 झांकी एवं 15-15 फिट की 10 झांकी दिल्ली, बस्तर, आंध्रप्रदेश की विशेष झांकियां शामिल होगी। वहीं 4000 से ज्यादा राम, रावण, विभीषण, भूत, पिशाच महाशिवरात्रि के पर्व पर देखने को मिलेगा।

  • बाबा की बारात विगत ग्यारह वर्षों से खुर्सीपार भिलाई में निकाली जाती है।
  • 101 झांकी एवं 15-15 फिट की 10 झांकी दिल्ली, बस्तर, आंध्रप्रदेश की विशेष झांकियां शामिल होगी।
  • 4000 से ज्यादा राम, रावण, विभीषण, भूत, पिशाच महाशिवरात्रि के पर्व पर देखने को मिलेगा।
  • बाबा की बारात का आमंत्रण स्वीकार करते हुए DGP अवस्थी और आईजी दुर्ग विवेकानंद ने बारात में स्वयं रहने की बात कही है।