भक्तिन माता राजिम माता जयंती आज.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत साहू समाज के सभी दिग्गज होंगे शामिल..

0
146

7 जनवरी 2020 राजिम। प्रदेश साहू संघ मंगलवार को राजिम भक्तिन माता जयंती बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से सामाजिक बंधु शामिल होने राजिम पहुंचे है। कार्यक्रम महानदी के किनारे श्रीराजीवलोचन महोत्सव स्थल पर किया जा रहा है। भक्त माता राजिम जयंती के अवसर पर वृहद रूप से स्वास्थ्य शिविर के साथ ब्लड डोनेट कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।

महोत्सव स्थल सज-धजकर तैयार है। यहां समाज के वरिष्ठजनों, राजनीतिज्ञों का सम्मान एवं माता राजिम के जीवन से संबंधित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा। आगंतुकों के लिए भरपूर इंतजाम किया गया है। राजिम भक्तिन तेलिन माता के मंदिर परिसर को रंगरोगन कर झालरों से सजाया गया है।

उक्त अवसर पर समाज के द्वारा राजिम माता को याद करते हुए उनके बताए हुए आदर्शों एवं मार्गों में चलने का संकल्प लेते हुए सामाजिक समरसता एवं सेवा के साथ सामाजिक एकता का संदेश देंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता अखिल भारतीय साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीर सागर के साथ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक धनेंद्र साहू, साहू समाज के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, सांसद द्वय अरुण साव, चुन्नीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के संरक्षक विपिन साहू के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता साहू, पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, डॉक्टर लखन लाल साहू, चंद्रशेखर साहू, दीपक ताराचंद साहू, विधायक दिलेश्वर साहू, छन्नी साहू, शकुंतला साहू, रंजना साहू के साथ विशेष अतिथि के रूप में समाज के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक के साथ समाज के अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संरक्षक विपिन साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर ममता साहू, प्रभारी महामंत्री प्रवीण साहू, उपाध्यक्ष तुलसी साहू, सरिता साहू के साथ युवा प्रकोष्ठ से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयोजक सुरजीत साहू, प्रभारी महामंत्री योगेश साहू, रायपुर संभाग संयोजक प्यारे लाल साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साहू, महामंत्री पवन साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, वारेन साहू ,मनीष साहू ,दिलीप साहू ,गौतम साहू, लोकेश साहू , दुर्गेश साहू, आनंद साहू , राजेश साहू, सुरेंद्र साहू के साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारी, जिला साहू संघ, तहसील साहू संघ, परीक्षेत्रीय साहू संघ एवं समाज के समस्त प्रकोष्ठ जुटे हुए हैं।