Delhi Election 2020 : बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, पढ़े मुख्य बिंदु..

0
114

1 फरवरी 2020 नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। दिल्ली जीतने के लिए भाजपा (BJP) ने अपना पूरा दम झोंक दिया है। इसके लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया है। विजय डॉक्यूमेंट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विजय डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि हम दिल्ली की तकदीर को बदलने वाले हैं। दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है। हमारी केंद्र सरकार ने दोनों ही दिशा में बड़े काम किए जा रहे हैं।

संकल्प पत्र में मुख्य बिंदु..


गरीब और किसानों के लिए

  • गरीबों परिवारों को गेहूं की जगह 2 रुपए किलो आटा मिलेगा।
  • दिल्ली में सरकार बनते ही किसान सम्मान निधि वितरित होगी।
  • किसानों पर लगी धारा 33 और 81 को तुरंत खत्म किया जाएगा।

बेटियों के लिए

  • बेटी के जन्म के साथ गरीब परिवारों को 2 लाख रु की आर्थिक मदद।
  • 9वीं क्लास की गरीब छात्राओं को मुफ्त साइकिल और कॉलेज छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटेगे।
  • सरकार गरीब विधवा की बेटी की शादी में 50 हजार रु के उपहार देंगे।

युवा और रोजगार

  • अगले 5 साल में 10 लाख नौकरियां देंगे।
  • कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को जॉब गारंटी, रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करेंगे।
  • पिछड़े और अति पिछड़ों के लिए अलग से बोर्ड बनेगा।

शिक्षा और महिलाएं

  • 5 साल में कम से कम 10 नए कॉलेज और 500 स्कूल बनेंगे।
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। 

पेयजल समस्या और भ्रष्टाचार 

  • दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार मिलेगी।
  • कानूनी तरीके से सीलिंग की समस्या को सुलझाएंगे।
  • पेयजल की समस्या दूर होगी, दिल्ली टेंकर मुक्त बनेगी।

स्वच्छता और विकास के लिए

  • नई अधिकृत कॉलोनियों के लिए नया विकास बोर्ड बनेगा।
  • दो साल में गाजीपुर और अन्य कूड़े के पहाड़ खत्म होंगे।
  • यमुना की सफाई-घाटों के लिए बोर्ड, मथुरा-वृंदावन की तरह आरती होगी।
  • दिल्ली की सड़कों के निर्माण और विकास का संकल्प।

व्यापारी-किरायेदार 

  • लीज होल्ड को फ्री होल्ड किया जाएगा, 10 लाख दुकानदारों को लाभ मिलेगा।
  • दिल्ली के किराएदारों के हितों के लिए भी संकल्प।

8 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग

दिल्ली में चुनाव प्रचार का दौर अपने चरम पर है। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। भाजपा 70 में से 67 सीटों पर जबकि जदयू दो और लोजपा एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।