Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव में 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग, कांग्रेस प्रत्याशी ने AAP कैंडिडेट को जड़ा थप्पड़.. CM केजरीवाल, सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने डाला वोट, प्रियंका बोलीं- आलसी मत बनें, वोट कीजिए

0
92

नई दिल्ली। दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है और शुरुआती दो घंटे में मतदान काफी धीमा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 7.5 फीसदी वोटिंग ही हुई है। जबकि 12:00 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 12 बजे तक दिल्ली में 15.68 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं।

  • प्रियंका गांधी ने सभी से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आलसी मत बनिए, सभी वोट दीजिए।
  • शाहीन बाग स्कूल में 11 बजे तक 30 फीसद और शाहीन बाग ठोकर नम्बर 8 पर 35 फीसद मतदान दर्ज हुए हैं।
  • चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ चलाया है। हालांकि, कार्यकर्ता को थप्पड़ नहीं लगी और वह बच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अभद्र टिपणी की थी।
  • नई दिल्ली विधानसभा में निर्माण भवन में सोनिया गांधी ने वोट डाला।
  • परिवार संग वोट डालने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

परिवार संग केजरीवाल ने डाला वोट

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बता दें कि उनके खिलाफ बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल लड़ रहे हैं।

-दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।

-111 साल की कलितारा मंडल ने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क में वोट डाला।

  • रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग स्टेशन से कांग्रेस की टेबल नदारद
  • पौने घंटे की देरी से शुरू हुई वोटिंग
  • दिल्ली की 111 वर्ष की सबसे ज्यादा उम्रदराज वोटर कलितारा मंडल को लेने चुनाव आयोग के अधिकारी सीआर पार्क स्थित उनके घर पहुंचे और वोटिंग सेंटर तक लेकर गए।