प्रेमप्रकाश पांडेय के फैन हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, बोले- पांडेय जी ने विकास कर बदल दी भिलाई की तस्वीर, आओ मिलकर फिर खिलाए कमल…

0
117

भिलाईनगर। भाजपा के स्टार प्रचारक और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी आज भिलाई पहुंचे। भिलाई नगर विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के पक्ष में खुर्सीपार क्षेत्र जन सभा ली। खुर्सीपार दुर्गा मंच में आयोजित सभा में मनोज तिवारी ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। साथ ही प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थन में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

क्या कहां मनोज तिवारी ने.. पढ़िए..

  • मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने लगातार लोगों की जरूरतों के लिए काम किया है।
  • भिलाई में भी आपके विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने शहर के विकास के लिए जो कार्य किये उसका लाभ आम आदमी अच्छे से उठा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके और आपके क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और इस क्रम को जारी रखने के लिए आप सभी को एक बार कमल खिलाना जरूरी है।
  • खुर्सीपार जोन -1 दुर्गा मंच में आयोजित एक आमसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार हर वर्ग की उन्नति के कार्य कर रही है।
  • हमारी भाजपा सरकार किसानों को ब्याजमुक्त ऋण दे रही है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने वाली भी एकमात्र भाजपा सरकार है।
  • महिला सशक्तिकरण से लेकर बुजुर्गों एवं उनके हितों के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और आप सब के सहयोग से यह प्रयास लगातार सफल होता जा रहा है।
  • भिलाई की बात करें तो यहां खुर्सीपार का क्षेत्र जो पहले कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा था अब उससे समस्या से पार पा रहा है।
  • आपके विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने मूलभूत जरूरतों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कई सारे कार्य किये हैं जो आगे चलकर एक मील का पत्थर साबित होंगे।
  • आप सभी के सहयोग से भाजपा सरकार कार्य कर रही है और आपके लिए ही कर रही है। आपका स्नेह और आर्शीवाद ही आपके शहर के विकास की नींव बनेगा।
  • इस नींव को मजबूत करने के लिए आप सभी को भिलाई में भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लेना होगा।

गंगा नदी को साफ बनाने भाजपा का दीजिए साथ – तिवारी

  • मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर मुद्दे पर कहा कि न्यायालय के अलावा अब संसद में कानून पारित कर निर्माण का रास्ता अपनाने पर विचार किया जाएगा।
  • उन्होंने सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसियों के पाप-धोते धोते पवित्र गंगा नदी भी मैली हो गई।
  • पवित्र गंगा को साफ-सुथरी बनाना है तो कमल निशान पर बटन दबाकर बीजेपी को विजयी बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here