Delhi Assembly Election 2020: AAP ने जारी की सभी 70 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, यहां देखें नाम

0
125

नई दिल्‍ली। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई, इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है। इसमें 46 विधायकों को टिकट दिया गया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। 

दिल्‍ली में कुल 70 सीटों पर होगा चुनाव

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 2015 के चुनाव में इन 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा किया था जबकि बची हुई तीन सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस या किसी भी अन्य दल का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया था।

इस बार 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। आप ने 9 नए लोगो को टिकट दिया गया है।  

यहां देखें विधानसभावार प्रत्‍याशियों के नाम 

नरेला – शरद चौहान 

बुराड़ी  – संजीव झा 

तिमारपुर – दिलीप पांडेय

आदर्शनगर – पवन शर्मा 

बादली – अजेश यादव 

रिठाला – महेंद्र गोयल 

बवाना – जय भगवान उपकार 

मुंडका – धर्मपाल लाकरा 

किरारी – रितुराज झा

सुल्‍तानपुर माजरा – मुकेश कुमार अहलावत 

नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन 

मंगोल पुरी – राखी बिड़ला 

रोहिणी-  राजेश नामा बंशीवाला 

शालीमार बाग-  बंदना कुमारी 

शकूर बस्‍ती -सत्‍येंद्र जैन 

त्रिनगर – जितेंद्र तोमर 

वजीरपुर- राजेश गुप्‍ता

मॉडल टाउन-  अखिलेश पति त्रिपाठी 

सदर बाजार – सोम दत्‍त 

चांदनी चौक- प्रहलाद सिंह साहनी 

मटिया महल- शोएब इकबाल

बल्‍लीमारान – इमरान हुसैन

करोल बाग- विशेष रवि 

पटेल नगर – राजकुमार आनंद

मोती नगर- शिवचरन गोयल 

मादीपुर- गिरीश सोनी

राजौरी गार्डेन -धनवानी चंदेला

हरि नगर- राजकुमारी ढिल्‍लन

तिलक नगर-जरनैल सिंह

जनकपुरी- राजेश रिषी

विकासपुरी- महिंदर यादव

उत्तम नगर -नरेश बाल्यान

द्वारका- विनय कुमार मिश्रा

मटियाला- गुलाब सिंह यादव

नजफगढ़ – कैलाश गहलोत

बिजवासन -बीएस जून

पालम- भावना गौर

दिल्ली कैंट -विजेंदर सिंह

राजेंद्र नगर- राघव चढ्डा

नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल

जंगपुरा- प्रवीण कुमार

कस्तूरबा नगर- मदन लाल

मालवीय नगर -सोमनाथ भारती

आरके पुरम- प्रमिला टोकस

मेहरौली- नरेश यादव

छतरपुर- करतार सिंह तंवर

देवली- प्रकाश जरवाल 

कोंडली – कुलदीप कुमार (मोनू)

देवली- प्रकाश जरवाल

 अंबेडकर नगर – अजय दत्त

 संगम विहार – दिनेश मोहानिया

 ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज

 कालकाजी- आतिशी

 तुगलकाबाद- सहीराम पहलवान

 बादलपुर – राम सिंह नेताजी

 ओखला- अमानतुल्लाह खान 

त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार मेहरौलिया

पटपड़गंज- मनीष सिसौदिया

 लक्ष्मी नगर – नितिन त्यागी

 विश्वास नगर- दीपक सिंगला

 कृष्णा नगर- एसके बग्गा

 गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)

शाहदरा- रामनिवास गोयल 

सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम 

रोहतास नगर- सरिता सिंह

सीलमपुर- अब्‍दुल रहमान 

घोंडा- एसडी शर्मा 

बाबरपुर- गोपाल रॉय 

गोकलपुर- चौधरी सुरेंद्र कुमार 

मुस्‍तफाबाद- हाजी युनूस 

करावल नगर- दुर्गेश पाठक

इस बार दिल्‍ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं 11 फरवरी को मतगणना होगी। इस बार दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी जंग है। यह देखना दिलचस्‍प है कि इस बार दिल्‍ली की जनता किसे सत्‍ता की चाबी सौंपती है।