बीते 4 दिनों से दहशत फैलाने वाले तेंदुए की मौत.. वन विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुटी..

0
94

2 अक्टूबर 2019 गरियाबंद। बीते 4 दिन से खरहरी गांव में आतंक वाले तेंदुआ को आखिरकार पकड़ लिया गया। लेकिन बुरी खबर है कि नंदनवन ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल जिस वक्त तेंदुए को पकड़ा गया था उस वक्त उसकी गंभीर स्थिति थी। इसी गंभीरता को देखते हुए इसे नंदनवन भेजा जा रहा था और इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

  • गौरतलब है, कि बीते 3 दिन से भूखा प्यासा था और डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुका था।
  • जहां नंदनवन से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया फिर पिंजरे में डालकर उसकी स्थिति का आकलन किया तब उसकी गंभीर समस्याओं का पता चला।
  • तत्काल उसे नंदनवन नंदनवन इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।
  • नंदनवन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी जहां उसकी पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
  • पोस्टमार्टम में यह भी बात सामने आई है कि तेंदुए के पीठ एवं पीछे के दाएं पैर पर चोट के निशान हैं।
  • जिससे उसका फैक्टर फैक्चर हो गया था। जिसके चलते वह लगातार गांव में आ रहा था।
  • लगातार मवेशियों और इंसानों पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहा था। जिससे लोगों में दहशत वह आक्रोश व्याप्त था।
  • यह बताना भी आवश्यक है कि तेंदुआ वन्य प्राणी में शेड्यूल वन का प्राणी आता है। जिसके जिसके चलते उसका एक अपना अलग महत्व है।
  • पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार तेंदुए को वहां जलाया जाएगा।