नक्सलियों की क्रूरता: घर पर सो रहे ग्रामीण को जंगल की तरफ ले गए हथियारबंद नक्सली.. गोली मारकर बीच सड़क में फेंका शव.. मुखबिरी का शक..

0
98

डोंगरगढ़ 30 जनवरी,2020। राजनांदगांव जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर दी और शव सड़क पर फेंक दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीण का शव देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार नवागांव निवासी लालसिह यादव बुधवार रात को खाना खा कर अपने घर में सो रहा था। इस दौरान पांच से सात हथियारबंद माओवादी लालसिंह के घर पहुंचे और उसे उठा कर जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर नक्सलियों ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह उसके शव को सड़क में फेंककर फरार हो गए। नक्सलियों की हरकत से क्षेत्र में है दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अगस्त में बाघनदी थाना क्षेत्र के शेरपार जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 7 माओवादियों को पुलिस ने मार गिराया था। माओवादी इसी घटना को लेकर लालसिंह यादव को मुखबिरी के शक में घर से उठा कर हत्या की। शव को रास्ते में फेंककर फरार हो गए है। बाघनदी टीआई केशरी चंद साहू ने बताया कि माओवादी रात में ग्रामीण को उठा कर जंगल की ओर ले गए थे। गोली मारकर उसकी हत्या दी है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।