कोरोना अपडेट: आज प्रदेश में मिले 99 केस.. 6 पुलिसकर्मी भी शामिल.. राजधानी के इस थाने को किया गया सील.. पढ़ें और कहां मिले पॉजिटीव..

0
561

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कुल 99 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें रायपुर से 46, जांजगीर चांपा से 19, बिलासपुर से नौ, कांकेर से 7, नारायणपुर से छह, रायगढ़ से पांच, बलौदा बाजार से तीन, बीजापुर से दो, राजनांदगांव और बेमेतरा से एक-एक मरीज मिले हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार जारी है।

इधर राजधानी में 46 कोरोनो के केस मिले है। जिसमें से 6 पुलिसकर्मियों को पॉजिटीव पाया गया है। जिसके बाद रायपुर के तेलीबांधा थाना को सील कर दिया गया है। आरक्षक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के पश्चात अब तेलीबांधा थाना की ज़िम्मेदारी खम्हारडीह थाना को दी गयी है।

आपको बता दें कि इसके पूर्व भी पुरानीबस्ती सहित मन्दिर हसौद थाना में पुलिसकर्मीयों के पॉजिटिव मिलने के बाद थाना को सील कर सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी दूसरे थाना को दी गयी थी।

वहीं, राजधानी रायपुर डॉटस्पॉट बनता जा रहा है सबसे ज्यादा मरीज राजधानी से ही मिल रहे हैं। फिर भी लोग सावधानी बरतने से चूक रहे हैं। सीजी मेट्रो की आप सभी से अपील है घर से अनावश्यक ना निकले। और मुंह पर मास्क जरुर लगाए।