कोरोना UPDATE: आज प्रदेश में 139 पॉजिटीव मिले.. अबतक छत्तीसगढ़ में 2273 केस की पुष्टि.. जाने कितने हुए डिस्चार्ज और कितने एक्टीव मरीज..

0
732

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आज प्रदेश में 139 पॉजिटीव मरीज मिले है। अब तक छत्तीसगढ़ में 2273 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की जारी बुलेटिन के मुताबिक आज प्रदेश में कुल 139 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 53 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज सबसे ज्यादा कोरबा में 39 मरीज मिले है। वहीं रायपुर और बलौदाबाजार में 17-17 मरीज मिले है। राजनांदगांव में 14, गरियाबंद में 4, रायगढ़, कांकेर, बेमेतरा – 2, दुर्ग- 3 और सरगुजा , बलरामपुर 1– 1 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई हैं।