कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 17 को.. नगरीय निकाय चुनाव के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का होगा भव्य सम्मान समारोह..

0
71

रायपुर 13 जनवरी, 2020। नगरीय निकाय चुनाव में पूरे 10 नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं 38 नगरपालिका में 28 पर कांग्रेस ने कब्जा हासिल किया है। जिसके बाद अब कांग्रेस सभी निकायों के मेयर और सभापति का रायपुर में सम्मान करने जा रही है। इसके लिए नवनिर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान समारोह 17 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे इनडोर स्टेडियम बूढ़ा पारा रायपुर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एआईसीसी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ चंदन यादव प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य गण विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। बता दें कि राज्य के सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी के महापौर निर्वाचित हुए हैं।