कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपी को बनाया प्रत्याशी: भाजपा

0
70

बिलासपुर। कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा नेता तथा पार्षद दुर्गा सोनी, एल्डरमेन राजेंद्र भंडारी तथा मनीष अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपी शैलेष पांडे को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडे ने अपने नामांकन के साथ शपथ पत्र में स्वीकार किया है कि वे भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन पर तोरवा थाना तथा कोटा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उन पर पदीय कर्तव्यों के निर्वाहन में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लंबी जद्दोजहद और भाजपा के मुकाबले एक सशक्त चेहरा ढूंढने में नाकाम कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपी को बिलासपुर विधानसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
मालूम हो कि शैलेष पांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोटा थाने में मामला दर्ज है। जिसकी स्वीकारोक्ति भी उन्होंने नमांकन फार्म में किया है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के पास ना नीति है ना चेहरा और साफ नियत तो बिल्कुल भी नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी की जो प्रकृति है भ्रष्टाचार और घोटाले की उसी के अनुसार उसने बिलासपुर में अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस के इस पैराशूट प्रत्याशी ने पूरी शिक्षा जगत को कैसे कलंकित किया है। डिग्री के फर्जीवाड़े कर इसने लाखों छात्रों के भविष्य को बर्बाद किया है। शैलेष के करनी का ही परिणाम है कि शिक्षा जगत बदनाम हो गया है।जिसने अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने हमेशा अनैतिक कार्यों का सहारा लिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here