कांग्रेस की ‘न्याय’ यात्रा: दुर्ग में आज से दूसरे चरण की शुरुआत.. तीन दिन में 21 सभाएं और 5 रोड़ शो, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी घूमेंगी न्याय रथ..

0
69

दुर्ग 9 अप्रैल, 2019। प्रदेश कांग्रेस की ‘न्याय” यात्रा का दूसरे चरण की आज से शुरुआत होगी। दुर्ग, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिनों तक ये न्याय रथ निकाली जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बताए गए स्कीम और कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किये गए न्याय योजना के बारे में जनता को बताया जाएगा।

  • कांग्रेस की ‘न्याय” यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होगा।
  • इस चरण में न्याय रथ दुर्ग, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में घूमेगा।
  • न्यूनतम आय योजना का प्रचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने न्याय यात्रा शुरू की है।
  • इसका पहला चरण हो चुका है। पहले चरण में न्याय रथ बस्तर लोकसभा के पूरे क्षेत्र में घूम चुका है।
  • कांकेर लोकसभा के बड़े हिस्से में रथ का भ्रमण हो गया है।
  • दूसरा चरण रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शुरू होगा।
  • मंदिर से निकलकर न्याय रथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र पहुंचेगा।
  • पाटन, दुर्ग ग्रामीण, वैशालीनगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में न्याय रथ को घुमाया जाएगा।
  • दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बाद रथ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पहुंच जाएगा।
  • वहां कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव और मोहला विधानसभा क्षेत्र में रथ को घुमाया जाएगा।
  • दूसरे चरण के अंतिम दौर में रथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के डौंडीलोहारा पहुंचेगा। दूसरे चरण की यात्रा नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगी।
  • इस दौरान 21 सभा और पांच रोड शो किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here