CM हाउस में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक शुरु.. PL पुनिया ले रहे हैं बैठक.. निगम-मंडल की जंबो लिस्ट पर हो रही चर्चा..

0
186


रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर दौरे पर है। इस दौरान आज सीएम हाउस में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हो रही है। बैठक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में निगम मंडल आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों की जंबो लिस्ट पर हो रही है। चर्चा है कि आज लिस्ट फाइनल हो जाएगी और आने वाले एक-दो दिनों में लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है।


बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया मौजूद है। बता दें पीएल पुनिया कल रात 8 बजे रायपुर पहुंचे है। और वे निगम मंडल की दूसरी लिस्ट फाइनल करने आए है।