कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने ब्राह्मण पारा में डाला वोट, बोले- हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं..

0
116

रायपुर 23 अप्रैल, 2019। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने आनंद समाज लाइब्रेरी ब्राह्मण पारा पहुंचकर मतदान किया है। उनके साथ उनकी पत्नी ने भी वोट डाला है। वोट करने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। इसके साथ ही कहा कि सभी जनता कांग्रेस के साथ है हम ही केंद्र में सरकार बनाने जा रहे है।

लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद प्रमोद दुबे ने कहा कि धड़कने नहीं बढ़ीं है ये मेरे लिए रूटीन का काम है। मैं 9 चुनाव लड़कर जीत चुका हूं। जो स्कॉर्पियो चलाना जानता है वो इनोवा चलाना भी जानता ही है। बहन के जिस तरह हम वर ढूढने निकलते है तो सारी चीजों को ठोक बजाकर देखते हैं इसी तरह जनतंत्र में एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने के लिए एक बेस होना चाहिए, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 5 सालों में जिसका कार्यकाल हुआ उन्हें एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि जो घोषणा पत्र जारी हुआ था। उस पर कितना काम हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here