कलेक्टर ने लालपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या… अधिकारियों को दिये तत्काल निराकरण करने के निर्देश.. ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की भी सुनी समस्या…

0
134

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 14 मार्च, 2020। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले के लालपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं सुनी। और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने क्षेत्र के अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण की स्थिति के संबंध में किसानों से जानकारी ली। उन्होंने लालपुर ग्राम में किसानो के खेतों का स्वयं अवलोकन करते हुए टमाटर तथा अन्य फसलों की फसल क्षति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आर बीसी 6-4 अंतर्गत लालपुर ग्राम के अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित 12 किसानों को क्षतिपूर्ति राशि के धनादेश का वितरण किया।
  • उन्होंने जिले में मुआवजा वितरण की गति में तेजी लाने के लिये राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
  • कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों  को उचित मुआवजा प्रदान करने के लिये जिला प्रशासन की टीम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।
  • जिले के प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है।
  • कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ धैर्यपूर्वक सुनकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा  ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
  • इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित राजस्व तथा कृषि विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।