सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकोट में प्रदेश के पहले रोप वे का किया शुभारंभ..

0
74

14 सितंबर 2019,चित्रकोट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के प्रोटोकॉल में कुछ बदलाव हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने आज पहले कामदगिरि के दर्शन किए और परिक्रमा की। इस दौरान ही उन्होंने प्रदेश के पहले रोपवे का उद्घाटन किया।

साथ ही उन्होंने पंचायत भवन के पास पालीथीन के रोकथाम के लिए परिक्रमा मार्ग में जूट के थैले बांटे। परिक्रमा के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू भी लगाई।
इसके बाद सीएम आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। वहीं आज ही उन्हें लखनऊ रवाना होना है।

कर्वी डाक बंगले से सुबह छह बजे मुख्यमंत्री कामतानाथ मंदिर के लिए निकले। सबसे मंदिर में पहुंचकर भगवान के दरबार में माथा टेका। इसके बाद वह परिक्रमा के लिए निकल पड़े।

उनके साथ जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल समेत भाजपाइयों का समूह था।

भगवान का जाप करते हुए मुख्यमंत्री परिक्रमा मार्ग में चले। इस दौरान साथ में चल रहे परिक्रमार्थियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। रास्ते में मुख्यमंत्री ने भरत मंदिर के पास पौधरोपण भी किया।