मध्यप्रदेश के युवाओं को सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, उनके भविष्य के लिए बना रहे नया कानून

0
106

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों को ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।

सीएम ने कहा की मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। इसके तहत शासकीय नौकरियां अब केवल प्रदेश के युवाओं को ही दी जाएंगी। मध्यप्रदेश के संसाधन यहां के युवाओं के लिए हों इसीलिए यह फैसला लिया गया है।

दिग्विजय सिंह ने रखी थी बात
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विगत दिनों शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी कि मध्य प्रदेश में शासकीय सेवाओं में यहां के युवाओं को ही लिया जाए।जिसके बाद सीएम ने यह ऐलान किया की मध्यप्रदेश के युवाओं को ही शासकीय नौकरियां दिया जाएंगी। जिससे की यहाँ के युवा वर्गों में नौकरी का अभाव कम किया जा सके साथ ही जो युवावर्ग नौकरी के अभाव में अपनी जाने दे रहे हैं उनकी भी इससे मदद हो पायेगी