बिग ब्रेकिंग: प्रियंका गांधी के समर्थन में यूपी के सोनभद्र जाएंगे CM भूपेश, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन के सारे कार्यक्रम रद्द..

0
131

रायपुर 20 जुलाई, 2019 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद देशभर में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यूपी समेत देश भर के कई राज्यों में प्रियंका  की गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है। वही प्रियंका को रोके जाने  के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कल सीएम भूपेश के गृह जिले दुर्ग में भी यूथ कांग्रेस के नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रियंका के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल आज सोनभद्र जाएंगे। उनके सारे कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।

सीएम भूपेश के सारे कार्यक्रम रद्द, जाएंगे सोनभद्र

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका के समर्थन में आज यूपी के सोनभद्र जाएंगे। सीएम भूपेश  ने छत्तीसगढ़ के अगले 2 दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इधर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  सोनभद्र हत्या कांड के पीड़ितों से मिलने से रोकना व गिरफ्तारी करना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ की तानाशाही और अराजक प्रविष्टि का प्रमाण है। सीएम भूपेश ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि रामराज्य का नारा देने वाले ढोंगी लोग कभी रामायण पढ़कर असली लोकतंत्र का अर्थ भी जान ले।

बता दें प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद किसान कांग्रेस ने इस घटना के खिलाफ देशभर में बीजेपी कार्यालय हो के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि सोनभद्र जाते हुए मिर्जापुर जिले के नारायणपुर में रोके जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वहीं धरने पर बैठ गई। प्रशासन ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया और चुनार की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम के वाहन के सामने लेकर लेट गए। कांग्रेसियों ने उग्र रवैया को देख पुलिसकर्मियों ने सड़क पर लेटे कार्यकर्ताओं को वाहन के सामने से घसीटना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रियंका को लेकर एसडीएम फोर्स के साथ चुनार किला पहुंचे।

पूर्वांचल में रोका वाहन 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर जब एसडीएम चुनार किले के लिए रवाना हुए। तो कैलहट पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम का वाहन रोक दिया। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रतापगढ़ जिले में भी प्रियंका की गिरफ्तारी के कांग्रेसी गुस्से में दिखे। इधर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसी संदर्भ में आज सीएम भूपेश बघेल यूपी रवाना होंगे और प्रियंका गांधी के समर्थन में धरने पर बैठ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here