CM भूपेश ने किया सुराजी गौसेवा एप्लीकेशन का शुभारंभ, आखिर कैसे ऑपरेट होगा ये एप्लीकेशन, जानिए…

0
103

04 जून 2019, सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के केशवनगर ग्राम पंचायत में हमर गांव- हमर गौठान का अवलोकन करने के दौरान सुराजी गौसेवा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस एप्प के जरिए पारदर्शिता के साथ आम नागरिक गौसेवा के लिए दान कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पांच-पांच हजार रुपये की राशि पर्ची काटकर सहयोग प्रदान किया।

  • छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाडी के अंतर्गत पूरे प्रदेश में तेजी से काम किया जा रहा है।
  • कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि सुराजी गौसेवा के माध्यम से इस योजना में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की गई है।
  • बहुत से लोग इस योजना से जुड़ना और सहयोग देना चाहते हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सूरजपुर जिले में 105 पंचायतों का प्रथम चरण में चयन किया गया है।
  • इसे देखते हुए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा यह पहल की गई है। इसमें गौसेवा के लिए दानदाताओं को गौठान प्रबंधन समिति से लिंक किया गया है, जिससे समिति के पास संचालन के लिए राशि एकत्रित हो सके।

कलेक्टर ने बताया कि जिले के अधिकारियों के द्वारा दान के माध्यम से 3 लाख 43 हजार रूपए दान की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग असक्षम किसानों के गौ बीमा के लिए उपयोग किया गया। इसी पहल को वृहद रूप देते हुए ’सुराजी गौसेवा मोबाईल एप्प’ बनाया गया। इस एप्प के माध्यम से पारदर्शिता के साथ आम नागरिक गौसेवा के लिए दान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here