CM भूपेश बघेल का महाराष्ट्र दौरा रद्द.. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल..

0
58

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महाराष्ट्र दौरा रद्द हो गया है। अब वे झारखंड से सीधे रायपुर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम रांची से दोपहर 12.50 बजे झारखण्ड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगे। वे वहां आमसभा को संबोधित करने के बाद रांची वापस आएंगे और दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर 2.40 बजे जशपुर आएंगे। मुख्यमंत्री जशपुर से 3 बजे रवाना होकर 3.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।।

बता दें कि इससे पहले उन्हें महाराष्ट्र जाना था और नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था। लेकिन अब उनका महाराष्ट्र दौरा टल गया है।