CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम और सिंहदेव ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हुई चर्चा, निगम-मंडल के विषय पर रखी बात..

0
84

नई दिल्ली 19 अगस्त, 2019। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश के विकास की प्रगति को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को अवगत कराया है। साथ ही सभी नेताओं ने प्रदेश के राजनीतिक हालात से सोनिया गांधी को रुबरु कराया।

माना जा रहा है कि जल्द ही निगम, मंडल और आयोग की सूची आ सकती है। जिसके संबंध में भी अंतरिम अध्यक्ष से चर्चा की गई और उनसे सहमति मांगी गई है। इसके अलावा नया पीसीसी चीफ बनने के बाद संगठन में फेरबदल होने की भी पूरी संभावना है।

इन दोनों मामलों में सहमति के लिए सीएम बघेल, टीएस सिंहदेव और मोहन मरकाम एक साथ दिल्ली गए है। ताकि सभी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की जा सके। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही राज्य में निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति का सिलसिला शुरु हो जाएगा। दो दिन पहले ही वक्फ बोर्ड में सदस्य के रुप में सलाम रिजवी की नियुक्ति की गई है। संगठन में भी कई नियुक्तियां जल्द ही होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here