VIDEO: चाइल्ड ट्रेफिकिंग की आरोपी छाया किन्नर की हत्या का खुलासा: खाना खाने के बहाने घर बुलायी.. फिर दोनों ने जमकर पी शराब.. नशा में चाकू गोदकर कर दी हत्या.. पढ़िए क्राइम स्टोरी..

0
181

30 सितंबर, 2019 भिलाई। दुर्ग के राजीव नगर में किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। कुछ दिनों पहले जमानत पर छुट्टी सोनू और काजल किन्नर की हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।बजिसके बाद पुलिस ने इसे 24 घंटे में ही सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक पैसे के लेनदेन के विवाद के बाद छाया किन्नर की हत्या की गई है। हत्या के मामले में उनकी दोस्त काजल किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पुलिस के मुताबिक काजल किन्नर के मकान के नीचे वास पड़ोस के रहने वालों ने बताया कि रात 11:00 बजे के आसपास लड़ाई झगड़ा हुआ और चिल्लाने की आवाज काजल किन्नर के घर से आई थी पर आरोपी काजल किन्नर ने पूछताछ पर ऐसा कुछ नहीं हुआ कहा।
  • लेकिन पुलिस द्वारा कढ़ाई से पूछने पर घंटों मशक्कत के बाद काजल किन्नर ने सोनू उर्फ छाया किन्नर की हत्या का कबूल किया।
  • उन्होंने बताया कि करीब 2 साल पहले ₹70000 सोनू किन्नर उधारी दी थी लगातार मांगने पर भी पैसे वापस नहीं दे रही थी इस बात से वह नाराज थी।
  • तब योजना बनाकर घटना की रात वह उसे फोन कर खाना खाने बुलाई दोनों ने जमकर शराब पी और जैसे कि सोनू किन्नर को ज्यादा नशा हुआ।
  • उसने ब्लेड व चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी घटना के इस्तेमाल किया गया और पुलिस ने बरामद कर लिया है।
  • दुर्ग कोतवाली पुलिस के अंतर्गत राजीव नगर क्षेत्र के एक प्लाट में रविवार की सुबह लोगों ने बोरे में बंद लाश देखकर पुलिस को जानकारी दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उसकी शिनाख्त गया। नगर निवासी सोनू सारथी उर्फ छाया किन्नर के रूप में की।
  • पूजा किन्नर के समूह में रहकर गाने-बजाने का काम करता था।
  • कुछ दिन पहले मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची को 10 हजार रुपये में खरीद-फरोख्त के मामले में मृतक और खुश्बू किन्नर गिरफ्तार भी हुए थे।
  • दोनों को केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद थे। 12 सितंबर को छाया किन्नर जमानत पर छूटा था।
  • पूछताछ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रात करीब 10 बजे मृतक के मोबाइल पर एक फोन आया था।
  • वह फोन पर बात करते हुए घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश मिली। मृतक सोनू सारथी उर्फ छाया किन्नर का गला रेता गया है।
  • साथ ही उसके पेट पर भी चोट के कई गंभीर निशान थे। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।