कांकेर में पत्रकार के साथ हुए मारपीट पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- दोषी जो भी हो कार्रवाई तो जरुर होगी..

0
149

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि अध्यादेश को लेकर केन्द्र की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह कानून असंवैधानिक है। राज्यों को भरोसे में लिए बिना इसे लागू किया गया है। यह किसान विरोधी कानूनी है। कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में हुए पत्रकार हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं ऐसा नहीं होना चाहिए। दोषी जो भी हो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि कांग्रेस नेता गफ्फार मेनन ने थाना परिसर में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा इसकी जांच करवा लेते हैं यदि ऐसा है तो और धाराएं बढ़ेगी। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल शनिवार को कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर जितेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर के पति, गफ्फार मेनन, कांकेर विधायक प्रतिनिधि, शाहबाज खान, कांकेर के महादेव वार्ड से पार्षद, गणेश तिवारी, इंटक के महासचिव एक पर मारपीट का आरोप है। जैसा कि कल हुए वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि मारपीट करने वालों में कांग्रेस के लोग शामिल नहीं है। कमल शुक्ला ने बताया कि वह लगातार आरोपियों के भ्रष्टाचार को होगा उजागर कर रहे थे इसी का परिणाम हुआ कि विवाद मारपीट तक जा पहुंचा।