CM भूपेश बघेल को इतनी तेज दौड़ने नहीं देखा होगा आपने.. पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती के मौक पर लगायी दौड़.. सद्भावना की दिलायी शपथ..

0
66

रायपुर, 20 अगस्त 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित सदभावना दौड़ में शामिल हुए। सदभावना दौड़ का आयोजन गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक किया गया।

सदभावना दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया। वे स्वयं भी बच्चों के साथ दौड़े।

सदभावना दौड़ के राजीव गांधी चौक पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here