18 अगस्त 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान ख़ास बात ये रही की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंडिगो फ़्लाइट से सामान्य यात्री की तरह दिल्ली पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मरक़ाम भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने विशिष्ट सीट को छोड़कर यात्रियों के साथ 12 वीं पंक्ति की सीट पर बैठ कर सफ़र किया।
ये फोटो CGMETRO.COM को भिलाई के शिक्षाविद् डॉ. डीएन शर्मा ने उपलब्ध कराई है।
बिना किसी ताम-झाम के फ्लाइट में सफ़र कर रहे सीएम बघेल का व्यवहार एकदम सरल स्वभाव का है की परिचारिकाओं सहित अन्य फ़्लाइट स्टाफ़ समझ ही नही पाए कि प्रदेश के मुख्यमंत्री फ़्लाइट में सवार हैं।