अगले 24 घंटे में बदला सकता हैं छत्तीसगढ़ का मौसम, विभाग ने दी चेतावनी..

0
55

10 जून 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल सूर्यदेव का प्रकोप जारी है, लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम की परिस्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

  • मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा या उससे भी तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है।
  • इसके अलावा कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई है।
  • इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 48 घंटे में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
  • तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here