GOOD NEWS: जल्द रैपिड टेस्टिंग किट खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार.. पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया.. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी.. देखें ये वीडियो..

0
149

रायपुर। कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही उच्च गुणवत्ता वाले रैपिड टेस्टिंग किट खरीदने जा रही है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है। स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर भी बताया कि भारत में स्थित एक दक्षिण कोरियाई कंपनी से ये किट खरीद रहे हैं। जो हमें 337 + 12% GST ​​के बेंचमार्क मूल्य पर मिल रहा है। इस मूल्य पर कंपनी से 75 हजार किट खरीद रहे हैं।

सिंहदेव ने बताया कि किट की जो मूल्य है, वह सबसे कम बोली लगाने वाला साबित हुआ है। हम जिस दर को बंद कर पाए हैं, वह भारत में सबसे कम है। सिंहदेव ने बताया कि टेंडर प्रकिया खत्म हो गई है। उम्मीद है कि समय पर 75 हजार टेंस्टिंग किट सप्लाई हो जाएगी। साउथ कोरिया की कंपनी कम दर पर सप्लाई करने के लिए आगे आयी है। उन्होंने दक्षित कोरिया के एंबेसडर और भारत की एंबेसडर श्री प्रिया को इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बधाई दी है।